नयी दिल्ली , जनवरी 29 -- नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में गुरुवार को एक और बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान शामिल हुआ।
इसके साथ ही उसके बेड़े में विमानों की संख्या 32 हो गयी है।
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विमान आज बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसे विशेष रूप से अकासा के लिए तैयार किया गया है। इसमें साफ्रां जेड200 सीट है जो ज्यादा आरामदायक हैं। ये सीटें यूएसबी चार्जिंग सुविधा से लैस हैं। अकासा ने अगस्त 2022 में परिचालन शुरू किया था। उसने 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए पक्का ऑर्डर दिया है जिनमें 194 और विमान अगले छह साल में उसके बेड़े में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित