नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग के लिए अब एप्पल पे से भी भुगतान किया जा सकेगा।

एयरलाइंस ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एप्पल पे से भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराने वाली वह पहली भारतीय विमान सेवा कंपनी बनी गयी है। यह सुविधा देने के लिए उसने रेजरपे के साथ करार किया है। उसने बताया कि एप्पल पे पर फेस आईडी और टच आईडी के जरिये एक-टैप पर भुगतान की सुविधा है। इस विकल्प का उपयोग कर बुकिंग में लगने वाला समय कम हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित