घनौर , मार्च 13 -- शिरोमणि अकाली दल के महिला प्रकोष्ठ ने परमिंदर कौर झिंजर के नेतृत्व में घनौर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

सुश्री कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के बारे में इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत अभद्र और अपमानजनक थी, जिससे पंजाब की महिलाओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं अपने सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित