अंचंडीगढ़ , अप्रैल 04 -- हरियाणा के अंबाला छावनी के शाहपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान (आईडीटीआर) और ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।

यह जानकारी हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 13 एकड़ से अधिक भूमि पर विकसित की जाएगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। संस्थान में आधुनिक तकनीक के जरिए युवाओं को ड्राइविंग और वाहन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अधिक कुशल बन सकें। वहीं, ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन पर हर सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि इससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और खराब वाहनों की पहचान कर उन्हें सड़कों से हटाया जा सकेगा। यह पहल राज्य में परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित