पन्ना , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की पुलिस ने एक अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए मृतक महिला की सास को गिरफ्तार किया है।

जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मोहन्द्रा क्षेत्र में विगत 14 मार्च को ग्राम पडवार में 30 वर्षीय महिला की जघन्य हत्या का सनसनीखेज मामला घटित हुआ था। मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली सास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुदाली एवं घटना के समय पहनी गई साड़ी जप्त की है।

फरियादी दयाराम साहू द्वारा 14 मार्च को पुलिस को सूचना दी गई थी कि उसकी पत्नी नीता साहू घर के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी है, जिसके सिर, माथे एवं होठ पर गहरी चोटों के निशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित