बारां , फरवरी 07 -- राजस्थान में बारां जिले के अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आगामी 11 फरवरी को राजस्थान के घोषित किए जाने वाले बजट में अन्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक बजट घोषणाएं करने की मांग की है।

पत्र में श्री भाया ने मुख्यमंत्री भजनलाल से कहा है कि उन्होंने उप चुनाव के समय अन्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता से जो वायदे और घोषणा की थीं उन कार्यो को वायदे के अनुसार वर्ष 2026 के बजट में सम्मिलित करके क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान की जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित