बारां , नवम्बर 04 -- राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट बुधवार को बारां जिले के अन्ता विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में जनसम्पर्क करने के लिए पांच नवम्बर को बारां जिले के दौरे पर रहेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पूर्वाह्न 10 बजे अन्ता में एनटीपीसी तिराहा से अपना रोड़ शो प्रारम्भ करेंगे।
उन्होंने बताया कि यहां से अन्ता शहर में होते हुए पायलट का काफिला ग्राम रातड़िया, बालाखेड़ा, बालदड़ा तिराहा, बड़गांव तिराहा, पाटोन्दा तिराहा, उदपुरिया से होते हुए सीसवाली जायेगा। वहां से कालूपुरा, नाका चुंगी, आजाद चैक, मेला ग्राउण्ड होते हुए ग्राम शाहपुरा, बोरदा से गुजरते हुए मांगरोल पहुंचेगा।
श्री मीणा ने बताया कि यहां रोड शाे समाप्त होगा। बाद में यहीं चुनावी सभा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित