पटना , दिसंबर 16 -- हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रहे अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों और कारतूस तस्करी के कथित नेटवर्क के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त को बिहार की राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।
एनआईए ने उत्तर प्रदेश के औरैया क्षेत्र निवासी अंकल जी उर्फ कमलकांत को गिरफ्तार करने के बाद आज विशेष न्यायाधीश अभिजीत कुमार की अदालत में पेश किया, जहां विशेष अदालत ने इस अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद जेल भेजे जाने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित