हरिद्वार , दिसंबर 16 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में आज पुलिस विभाग का राज्यस्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। जिसमें प्रदेश की लगभग 20 टीमें भाग ले रही हैं चार दिवसीय पुलिस विभागीय टूर्नामेंट में आज भल्ला कॉलेज स्टेडियम में पहला मैच हरिद्वार व चमोली के बीच खेला गया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने कहा इस तरह का आयोजन काफी समय बाद हरिद्वार में किया जा रहा है इससे यहां पुलिस में खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ेगी वहीं नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि क्रिकेट आज एक लोकप्रिय खेल है और पुलिस विभाग भी इससे अछूता नहीं है इस खेल से युवाओं को आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा ।

वरिष्ठ आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने बताया यह मैच आज से शुरुआत होकर 19 दिसंबर तक चलेगा इसमें राज्य की 20 टीम में भाग ले रही है उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में तरह-तरह की खेल प्रतियोगिताएं होती है इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी हरिद्वार कर रहा है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित