रामनगर,08मार्च(वार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की ओर से रामनगर के आमडंडा खत्ता क्षेत्र में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन किरण आर्या ने किया, गोष्ठी में वक्ताओं ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास, महिलाओं की लैंगिक समानता, काम के अधिकार और समाज में व्याप्त पुरुष प्रधान मानसिकता पर विस्तार से चर्चा की,कार्यक्रम की शुरुआत युवा सांस्कृतिक कला मंच के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत से हुई, जिसने कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक माहौल दिया।
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समाज में जागरूकता और संगठित प्रयास बेहद जरूरी हैं,उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में कई प्रकार के भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है,उन्होंने कहा कि घर हो या कार्यस्थल, महिलाओं के साथ दोहरा शोषण अक्सर देखने को मिलता है,ऐसे में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सामाजिक स्तर पर एकजुट होकर आंदोलन खड़ा करना होगा, तभी वे अपने ऊपर हो रहे अत्याचार और शोषण से मुक्ति पा सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित