विंडहोक , जनवरी 16 -- रॉब ओ'ब्रायन (79 ) और फ्रेडी ओगिल्बी (49) की जुझारू पारियों के दम पर आयरलैंड ने शुक्रवार को पुरुष अंडर-19 विश्व कप के पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 235 रन का सम्मानजक स्कोर बना लिया ।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के लिए फ्रेडी ओगिल्बी और जेम्स वेस्ट की सलामी जोड़ी ने धीमी शुरुआत के साथ पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। 10वें ओवर में जॉन जेम्स ने जेम्स वेस्ट (11) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 18वें ओवर में सेबेस्टियन डिज्क्स्ट्रा (12) रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित