मुंबई , अप्रैल 24 -- सन नियो के शो 'सत्या साची' में अभिनेता अंकुर भारद्वाज शो में शौर्य के किरदार में नजर आएँगे।
अंकुर भारद्वाज ने कहा, "मैं 'सत्या साची' का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ। यह एक बेहतरीन शो है, जिसकी कहानी बहुत मजबूत है और इतने टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। शौर्य का किरदार बहुत अलग-अलग पहलुओं वाला से गुजरा है और यही बात मुझे इसमें काम करने के लिए आकर्षित करती है। दर्शकों के बीच पहले से लोकप्रिय शो और किरदार का हिस्सा बनना एक जिम्मेदारी जरूर होती है, लेकिन मैं इसे एक अच्छे मौके के रूप में देखता हूँ। मैंने इस किरदार को अच्छे से समझने और इसे सच्चाई के साथ निभाने पर ध्यान दिया है।"अंकुर भारद्वाज ने कहा, "दर्शकों को शौर्य के कई रंग देखने को मिलेंगे। वह इमोशनल भी है, मजबूत भी है और उसके अंदर बहुत कुछ चल रहा है। उसकी कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आएँगे, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएँगे। मैंने उसके बैकग्राउंड और भावनाओं को समझने की कोशिश की है, जिससे मेरा अभिनय बहुत नैचुरल और वास्तविक लगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे भी उतना ही प्यार देंगे, जितना वे इस शो को देते आए हैं।"'सत्या साची' शो हर दिन, रात 8 बजे, सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित