एचटी आर्काइव देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा संग्रह है। इसमें शामिल लाखों तस्वीरें और टेक्स्ट इसे वह खास स्वरूप प्रदान करता है, जहां आपको इतिहास का अक्स नजर आएगा। अपनी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय समाचार कवरेज के साथ हिंदुस्तान टाइम्स दशकों से देश की सेवा करता आ रहा है। हमारे खबरों के विशाल संग्रह में आपको भारत और दुनिया के इतिहास व तरक्की की रोचक जानकारी मिलेगी। हमारी संग्रह में सिर्फ खबरें ही नहीं हैं, बल्कि इसके साथ आपको मिलेगा कला, संस्कृति और जीवन का सार। भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर क्रिकेट के विश्वकप में मिली रोमांचक विजय सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक दिलचस्प और महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित कॉन्टेंट का विशाल व अद्भुत संग्रह आपको एचटी आर्काइव में मिलेगा।
अगर आप अतीत की तस्वीरें या दुर्लभ टेक्स्ट खोज रहे हैं और कहीं और से पाने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि ये आपको यहाँ ज़रूर मिलेगा।
आधुनिक समय की ज़रूरतों को समझते हुए हम अपने संग्रह को डिजिटाइज़ कर रहे हैं, जिससे इसका वितरण तेज़ी और सहजता से हो। विभिन्न मापदंडों के आधार पर हम इसे श्रेणीबद्ध करने की प्रक्रिया में हैं, ताकि आप जो कॉन्टेंट खोजें, वो आपको आसानी से प्राप्त हो सके।
हमारी वेब/मोबाइल के करंट/आर्काइव्ड कॉन्टेंट या फोटोज़ को सिंगल या रेगुलर फीड के रूप में खरीदने के लिए, कृपया हमे संपर्क करें