नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और अरमान, दादी-सा को मनाने के लिए उनके पास जाएंगे। शुरुआत में दादी-सा उनकी बात सुनने से इनकार कर देंगी, लेकिन जैसे ही वह मायरा को वीडियो कॉल करेंगे, दादी-सा का गुस्सा कुछ शांत पड़ जाएगा। असली तनाव तब पैदा होगा जब विद्या वहां पहुंच जाएगी। विद्या को देखते ही दादी-सा फिर भड़क उठेंगी। विद्या कहेगी, 'मैं माफी मांगने नहीं आई हूं। घर छोड़कर जाने की गलती मां-सा ने की है।' अरमान, विद्या को समझाने की कोशिश करेगा। वह कहेगा, 'आप दादी-सा पर इल्जाम क्यों लगा रही हैं?' विद्या जवाब देगी, 'और किस पर डालूं? जब घर के बड़े मुंह फुलाकर घर छोड़ते हैं, तो परिवार टूटते हैं। अगर कोई नाराज हो तो घर छोड़कर चला जाता है क्या? अपने घर चलिए मां-सा। मुझे पता है आप मुझसे नाराज हैं। आप मुझे ...