नई दिल्ली, फरवरी 7 -- टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान की गाड़ी इत्तेफाक से ठीक अभिरा के गराज के सामने खराब हो जाती है। अभिरा की बेटी वाणी वहां पर होगी और वह नोटिस करेगी कि अरमान का ड्राइवर मैकेनिक्स से बहुत रूखेपन से बात कर रहा होगा। वाणी से रहा नहीं जाएगा और वह यह जाने बगैर कि अरमान उसका पिता है, उससे कहेगी- अंकल आपके ड्राइवर बहुत बुरे हैं। अरमान का ध्यान जाएगा लेकिन वो कुछ कहेगा नहीं।अपकमिंग एपिसोड में आएगा ट्विस्ट इसी प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अरमान के जाने के बाद जब अभिरा दौड़ी हुई आएगी और कहेगी कि सॉरी मैं थोड़ा लेट हो गई तो वाणी उसे बताएगी कि एक बहुत महंगी गाड़ी आई थी और बहुत प्रॉफिट हुआ है। लेकिन अभिरा का ध्यान वाणी के हाथ में मौजूद उस ब्...