नई दिल्ली, फरवरी 13 -- YRKKH Today's Episode: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा का फोन वाणी (मुक्ति) उठाती है। फोन पर मायरा और वाणी की लड़ाई हो जाती है। अभिरा आकर वाणी से फोन ले लेती है। वहीं अरमान, मायरा से फोन लेकर कॉल काट देता है।पौद्दार हाउस पहुंचेगी अभिरा वाणी, अभिरा को बताती है कि फोन पर कोई उसके बारे में गलत बोल रहा था इसलिए उसे गुस्सा आ गया। अभिरा, वाणी को घर भेज देती है और खुद रोने लगती है। अभिरा फ्लैशबैक में जाती है। डांस कॉम्पिटिशन वाले दिन अभिरा, वाणी को हॉस्पिटल लेकर जाती है। इसी बीच एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो जाता है। अभिरा कोमा में चली जाती है और दो हफ्ते बाद कोमा से उठती है।विद्या देगी अभिरा को झटका कोमा से उठते ही अभि...