नई दिल्ली, जनवरी 16 -- xat 2026 result released: प्रबंधन की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश की प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं में शामिल एक्सएटी 2026 का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। इसके साथ ही बी स्कूलों में दाखिले की दौड़ ने रफ्तार पकड़ ली है और कटऑफ पार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण शुरू होने जा रहा है।XAT 2026 रिजल्ट आज हुआ जारी एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने गुरुवार, 16 जनवरी 2026 को एक्सएटी 2026 के नतीजे घोषित कर दिए। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होत...