नई दिल्ली, जून 10 -- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से पहले एक बड़ा बयान टीम इंडिया को लेकर दिया है। पैट कमिंस ने कहा है कि वह उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम WTC 2025 के फाइनल में होगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी बुधवार से लंदन के लॉर्ड्स में खेले जाने मुकाबले के लिए कमतर नहीं है। 50 ओवर का विश्व कप और डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत चुके कमिंस के पास लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने का मौका है और वे ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। WTC Final से एक दिन पहले पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं। इंग्लैंड अपने घर में काफी मजबूत रहा है और न्यूजीलैंड हमेशा फाइनल में पहुंचता हुआ दिखता है, लेकिन ICC इवेंट्स में दक्षिण अफ्रीका के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.