नई दिल्ली, जून 15 -- दुनिया को साउथ अफ्रीका के रूप में नया WTC चैंपियन मिल गया है। पहले दो चक्र में न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) ने टेस्ट मेस उठाई थी। अब 17 जून से श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र का आगाज होने जा रहा है। भारत WTC 2027 का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के जरिए करेगा। इस टूर की शुरुआत 20 जून से लीड्स में खेले जाने वाले पहले मैच से होगी। पहले दो चक्र में फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम इंडिया WTC 2025 में तीसरे पायदान पर रही थी। नए चक्र में शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम इंडिया एक बार फिर खिताब तक का सफर तय करना चाहेगी। हालांकि उनके लिए यह चुनौती आसान नहीं होने वाली है। यह भी पढ़ें- टेस्ट में 17 जून से और जुलाई से ODI-T20 में बदल जाएंगे ये नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.