नई दिल्ली, फरवरी 6 -- WPL 2026 Prize money: स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार, 6 फरवरी की रात वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरे WPL खिताब पर कब्जा जमाया। आरसीबी को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट मिला था। कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के शानदार अर्धशतकों की मदद से बेंगलुरु ने इस टारगेट को 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मंधाना ने 87 तो जॉर्जिया ने 79 रनों की धुआंधार पारियां खेली। आरसीबी का यह WPL का दूसरा खिताब है। इससे पहले टीम 2024 में चैंपियन बनी थी। आईए एक नजर WPL 2026 की प्राइज मनी पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- WPL में चैंपियन बनी RCB, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेताWPL प्राइज मनी BCCI ने 2026 महिला प्रीमियर लीग के लिए एक बड़ा ...