नई दिल्ली, जनवरी 21 -- WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की पॉइंट्स टेबल में आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे आखिरी पायदान को छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने सीजन के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की, जो पांच मैचों में दिल्ली की दूसरी जीत है। इस एक जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की सेहत पर इस हार का कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन टीम के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो गया है। दिल्ली की टीम पांच मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात जायंट्स को सबसे आखिरी पायदान पर खिसकना पड़ा है। सीजन के पहले दो मैच जीतकर गुजरात की टीम ने सनसनी मचाई थी और ऐसा लग रहा था कि गुजरात की टीम इस बार कमाल...