नई दिल्ली, जनवरी 12 -- महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने पावरप्ले के तुरंत बाद केवल 50 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज कप्तान मेग लैनिंग (14) और हरलीन देओल (11) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने 11 गेंदों में 20 रनों की तेज पारी खेली। यूपी वॉरियर्स की पारी को दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन ने संभाला, जिन्होंने छठे विकेट के लिए 93 रनों की अटूट साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने 35 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से ...