नई दिल्ली, जनवरी 13 -- विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के छठे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर एक और रोमांचक जीत दर्ज की। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात की पारी में बेथ मूनी, आहूजा और वेयरहम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन अंत में फुलमाली की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को 190 के पार पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। मुंबई की गेंदबाजों के लिए यह शाम काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो रहा था। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी आक्रामक रही। सलामी बल्लेबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.