नई दिल्ली, फरवरी 16 -- WPL 2025 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत में ही सुपर ओवर होने से बच गया। मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी गेंद पर दो रन नहीं बचा पाई। अगर एक रन भी जाता तो सुपर ओवर की नौबत आती और ऐसे में मुंबई के पास भी मुकाबला जीतने का मौका होता, लेकिन मुंबई इंडियंस ने इसे गंवा दिया। इस मैच को 2 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स ने जीता। आपको बता दें, दिल्ली वर्सेस मुंबई मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा, जिसमें दिल्ली को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। निकी प्रसाद ने पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया था। इसके बाद दूसरी गेंद पर दो रन लिए और अगली गेंद पर एक रन लेकर लगभग मैच अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.