नई दिल्ली, मार्च 24 -- बदलते मौसम के साथ खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होना बहुत आम है। चूंकि खांसी आने को अधिकतर मामलों में नॉर्मल हेल्थ इश्यू की तरह ही देखा जाता है इसलिए ज्यादातर लोग घर पर ही इसका इलाज करना पसंद करते हैं। कई बार लगातार कई दिनों तक खांसी की समस्या बनी रहने के बाद भी कुछ लोग इसे हल्के में लेते रहते हैं, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं। ज्यादा समय तक खांसी होने के समस्या को अक्सर टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जोड़कर देखा जाता है। टीबी एक बहुत गंभीर संक्रमण है, जो आमतौर पर फेफड़ों से जुड़ा होता है। इसके कई लक्षणों में से एक खांसी आना भी है, जिसे ज्यादातर लोग आम खांसी समझकर नजरंदाज कर देते हैं। ऐसे में सही समय पर इलाज हो सके इसके लिए नॉर्मल खांसी और टीबी वाली खांसी में अंतर जानना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं।लंबे समय तक चलती है टीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.