नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Women's World Cup 2025 Prize Money: भारतीय टीम की बेटियां वर्ल्ड कप चैंपियन बन गई हैं और खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला टीम मालामाल हो गई है। आईसीसी से ही उनको वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की विजेता बनने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का इनाम मिला है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पर भी धनवर्षा हुई है, जो खिताबी मैच में हार झेली। इतना ही नहीं, बीसीसीआई भी इस प्राइज मनी को मैच कर सकती है। इस तरह भारतीय महिला टीम को करीब 80 करोड़ का इनाम मिलने की संभावना है। दरअसल, आईसीसी ने टूर्नामेंट से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए 13.88 मिलियन यूएस डॉलर का इनाम होगा, जो भारतीय रुपयों में 123 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है। इस प्राइज पूल में से विजेता टीम को 4.48 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 39.78 क...