नई दिल्ली, जनवरी 3 -- Numerology Number 2 Rituals: आज साल की पहली पूर्णिमा है। पहली पूर्णिमा पौष महीने के शुक्ल पक्ष में आती है। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा को इसलिए विशेष मानते हैं क्योंकि इस दिन किए गए स्नान और दान से हर इच्छा पूरी होती है। साथ ही ये भी मान्यता है कि इस दिन अगर सच्चे मन से व्रत रखा जाए या फिर पूजा की जाए तो पुराने सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र की तरह ही पूर्णिमा का महत्व न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में भी है। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में पूर्णिमा को फुल मून के नाम से ज्यादा जाना जाता है। इस खास दिन का सबसे ज्यादा संबंध मूलांक 2 वालों के साथ होता है। दरअसल इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है और इसी वजह से साल में पड़ने वाली हर पूर्णिमा मूलांक 2 वालों के लिए खास होती है।मूलांक 2 के लिए लकी है वुल...