नई दिल्ली, फरवरी 18 -- विकिपीडिया पर संभाजी महाराज से संबंधित अवांछित और अपमानजनक सामग्री को लेकर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक (साइबर) को इस पर ऐक्शन के लिए बातचीत करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। उनकी गिनती इतिहास के महान योद्धाओं में की जाती है। 1680 में शिवाजी महाराज के निधन के बाद संभाजी मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति बने थे। हाल ही में संभाजी महाराज के संघर्ष और वीरता पर केंद्रित फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा संभाजी महाराज के साथ की गई क्रूरता और संभाजी महाराज की वीरता का उल्लेख किया गया है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। सीएम फडणवीस ने बताया कि विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.