नई दिल्ली, फरवरी 23 -- मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खबर सामने आई है। सालों से लोग एक ऐसे फीचर की मांग कर रहे थे, जिससे वे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या मुश्किल सेटिंग्स के सीधे WhatsApp के अंदर ही मेसेज शेड्यूल कर सकें। अब लगता है कि कंपनी आखिरकार इस डिमांड को पूरा करने की तैयारी में है। अगर सब कुछ सही रहा, तो जल्द ही यूजर्स किसी भी चैट में मेसेज टाइप करके उसे तय डेट और टाइम पर ऑटोमैटिक भेज सकेंगे। अब तक अगर किसी को रात 12 बजे किसी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजनी होती थीं या सुबह 9 बजे ऑफिस ग्रुप में कोई जरूरी रिमाइंडर डालना होता था, तो उन्हें या तो अलार्म लगाना पड़ता था या फिर Android पर अलग ऐप डाउनलोड करना पड़ता था। iPhone यूजर्स के लिए तो Shortcuts ऑटोमेशन सेट करना भी कई बार मुश्किल हो जाता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.