नई दिल्ली, जून 3 -- WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी में है। जल्द ही यूजर्स अपने फोन नंबर को छुपाकर यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे। यह अपडेट लंबे समय से की जा रही यूजर्स की मांग को पूरा करेगा, जो अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं। इस फीचर के साथ WhatsApp यूजर्स को फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी बढ़ेगी। अगर आप भी अपनी प्राइवेसी को लेकर सजग हैं, तो इस फीचर का इंतजार करें। WhatsApp की ओर से जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की उम्मीद है। यूजरनेम फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसी WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को एक यूनिक यूजरनेम बनाने की सुविधा देगा, जिसके जरिए वे दूसरों से कनेक्ट हो सकेंगे। अभी तक WhatsApp पर चैट शुरू करने के लिए फोन नंबर शेयर करना जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.