नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम Group Message History रखा गया है। यह नया अपडेट खास तौर से उन ग्रुप्स के लिए फायदेमंद है, जहां अक्सर नए मेंबर्स ऐड किए जाते हैं और उन्हें चल रही बातों का रिफरेंस या कॉन्टेक्स्ट समझने में दिक्कत होती है। अब तक जब किसी यूजर को किसी ग्रुप में ऐड किया जाता था, तो वह सिर्फ वही मेसेज देख पाता था जो उसके ऐड होने के बाद भेजे गए हों। इससे बातों फ्लो टूट जाता था और कई बार अन्य मेंबर्स को पुराने मेसेज मैन्युअली फॉरवर्ड करने पड़ते थे। कंपनी के मुताबिक, Group Message History फीचर इस समस्या को सॉल्व करता है। अब ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर्स उन रिसेंट मेसेजेस को भी देख सकेंगे, जो उनके जुड़ने से पहले भेजे गए थे। इससे ग्रुप ऑनबोर्डिंग आसा...