नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- भारतीय कुश्ती महासंघ यानी डब्ल्यूएफआई ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अमन सेहरावत को विश्व चैंपियनशिप में स्वीकार्य वजन सीमा पर खरा नहीं उतर पाने को लेकर सोमवार को डब्ल्यूएफआ ने 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। इसके अलावा फ्रीस्टाइल कुश्ती कोच को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अमन पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती 57 किलोग्राम स्पर्धा में पदक के प्रबल दावेदारों में से एक थे, लेकिन प्रतियोगिता के दिन उनका वजन स्वीकार्य सीमा से 1.7 किलोग्राम अधिक था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि जाग्रेब में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के साथ चार कोच थे, लेकिन वे वजन प्रबंधन पर नजर नहीं रख सके और उन्हें भी इसके मद्देनजर 'कारण बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.