नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Weekly Numerology 16 To 22 February 2026: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक के जरिए जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे पढ़ें कि मूलांक 1 से 9 वालों का आने वाला सप्ताह (16 से 22 फरवरी 2026) कैसा रहेगा। वैसे आने वाला सप्ताह (16 फरवरी से 22 फरवरी 2026) आत्मचिंतन, स्पष्टता और परिवर्तन की गहरी ऊर्जा लेकर आ रहा है। यह समय जल्दीबाजी में आगे बढ़ने का नहीं है, बल्कि यह विचार करने का है कि आप किसी दिशा में और क्यों जा रहे हैं और कैसे अधिक समझदारी व उद्देश्...