नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन्स का जिक्र हो और Vivo का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। पिछले महीने कंपनी अपनी X200 सीरीज का नया फोन Vivo X200T लेकर आई है और यह डिवाइस प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस देने पर फोकस्ड है। ZEISS की पार्टनरशिप वाले कैमरा के अलावा इसमें 100x तक हाइपरजूम सपोर्ट दिया गया है। हमने इस डिवाइस को लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया और इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।डिजाइन और डिस्प्ले Vivo X200T का डिजाइन पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है। फोन की बॉडी पतली है और हाथ में पकड़ने पर बैलेंस्ड फील होती है। पीछे की तरफ दिया गया ग्लास फिनिश और मजबूत फ्रेम इसे फ्लैगशिप सेगमेंट जैसा लुक देता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन ना सिर्फ स्टाइलिश लगता है, बल्कि मजबूत भी फील होता है। खास बात यह है कि Vivo X200T...