नई दिल्ली, फरवरी 16 -- वीवो कल यानी 17 फरवरी को भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V50 को लॉन्च करने वाला है। इसी बीच कंपनी ने अपनी T सीरीज के नए फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। इस अपकमिंग फोन का नाम Vivo T4x 5G है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर 'coming soon' के साथ लाइव हो गई है। टीजर के अनुसार वीवो का यह फोन सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी ऑफर कर सकता है। यह बैटरी 6500mAh की हो सकती है। फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। टीजर के अनुसार यह फोन 20 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। हाल में आई एक लीक में कहा गया था कि फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट देने वाली है। यह फोन डाइनैमिक लाइट और नोटिफिकेशन एलईडी से लैस हो सकता है। कंपनी इसे प्रॉन्टो पर्पल और मरीन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। फोन के बारे में इसके अलावा और कोई जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.