कानपुर, नवम्बर 6 -- Vivah Muhurat: शहनाई बजने की शुरुआत होने वाली है। नवंबर माह में 14 शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। मार्च 2026 तक अनुमान है कि इस दौरान छह हजार घरों में शहनाई बजेगी। इस दौरान करीब साढ़े छह हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है। हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 18 नवंबर से शहनाई बजने की शुरुआत हो जाएगी।नवंबर में 14 दिन रहेगी सहालग- ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी का कहना है कि पंचांग के अनुसार, नवंबर में 14 शुभ मुहूर्त और दिसंबर में दो शादी की तारीखें हैं। इसके बाद खरमास और शुक्र अस्त के कारण डेढ़ महीने तक विवाह रुक जाएंगे। अगला शुभ समय फरवरी 2026 से मिलेगा। आचार्य तिवारी के अनुसार नवंबर के प्रमुख विवाह मुहूर्त इस प्रकार हैं, 18 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.