नई दिल्ली, फरवरी 25 -- साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन झीलों के शहर उदयपुर में शुरू हो गया हैं। लंबे इंतजार के बाद फैंस का यह पसंदीदा कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस दौरान जोड़े को फैंस का दिया नाम VIROSH सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। विजय-रश्मिका अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं। यहां चल रहे 'इंटिमेट' फंक्शन्स की पहली झलकियां सामने आई हैं, जिनमें पूल साइड मस्ती से लेकर आलीशान जापानी डिनर तक सब कुछ शामिल है। सामने आई जानकारी के मुताबिक शादी की गेस्ट लिस्ट भी काफी स्पेशल रहने वाली है।गेस्ट लिस्ट में सामने आए ये बड़े नाम रश्मिका की आने वाली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के निर्देशक राहुल रविंद्रन और एक्ट्रेस आशिका रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.