कानपुर। प्रमुख संवाददाता, मार्च 18 -- नई दिल्ली से कानपुर आ रही वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार में होली पर हुड़दंग करने वालों पर बड़ा एक्शन हुआ है। टीएस समेत दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आरपीएफ ने सख्ती बरतते हुए आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया है। होली के दिन पैंट्रीकार स्टाफ, सफाई कर्मियों और अन्य ने जमकर हुड़दंग मचाया था। गाजियाबाद से ट्रेन के चलते ही कर्मचारियों ने हुड़दंग के साथ जमकर गुलाल और रंग उड़ाया। इससे ट्रेन की सीटें रंग से सराबोर हो गईं। इसका वीडियो वायरल हुआ तो अफसर सख्त हो गए। आरपीएफ ने आठ पैंट्रीकार वेंडर और सफाई स्टाफ के खिलाफ रेल संपत्ति नुकसान करने और सीटें खराब करने की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। वहीं डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने इस मसले को गंभीरता से लिया और टीएस रूपेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.