ढाका, जनवरी 3 -- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। इस वीडियो में एक बांग्लादेशी युवक खुलेआम एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या का दावा करता और पुलिस अधिकारियों को धमकाता हुआ दिखाई देता है। युवक कथित तौर पर जुलाई 2024 में हुए तथाकथित 'आंदोलन' का जिक्र करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खोजी पत्रकार और लेखक साहिदुल हसन खोकन द्वारा शेयर किया गया। खोकन के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के हबीगंज जिला का एक छात्र समन्वयक (स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर) है।पुलिस को खुली धमकी वीडियो क्लिप में युवक एक पुलिस स्टेशन के भीतर बैठा नजर आता है और वहां के थाना प्रभारी को सीधी धमकी देता है। वह कहता है कि पुलिस स्टेशन को जला दिया जाएगा और यह भी द...