इकदिल (इटावा), दिसम्बर 8 -- शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना लोगों के लि आम बात हो गई, लेकिन कभी-कभी हर्ष फायरिंग लोगों के जानलेवा भी बन जाती है। हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन की सख्ती और बार-बार की अपीलों के बावजूद ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इटावा में भी अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव किरतपुर में 23 नवंबर को हुए एक विवाह समारोह में बहन और उसके फौजी पति ने भीड़ के बीच खड़े होकर खुलेआम हर्ष फायरिंग की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि शादी में पहुंची महिला और उसके पति ने लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोली चलाई। वीडियो में देखने से यह भी प्रतीत होता है कि फायरिंग के दौरान वहां मौजूद कई लोग उत्साहित होकर मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुटे रहे...