मुख्य संवाददाता, जुलाई 5 -- फरवरी 2024 में यूपी के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर खुदकुशी की थी। मरने से पहले वीडियो बनाया था। ठीक इसी अंदाज में गुरुवार देर रात ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र की पवन विहार कॉलोनी में घटना हुई। वीडियो बनाकर हलवाई गौरव (24) फंदे पर लटक गया। उसने भी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया। मरने से पहले ससुरालीजनों और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। गौरव का मृत्यु पूर्व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पवन विहार निवासी गौरव राठौर हलवाई का काम करता था। 16 नवंबर 2024 में उसकी शादी बेलौठ, सादाबाद (हाथरस) निवासी निशा के साथ हुई थी। गौरव के पिता दिनेश की 17 साल और मां की नौ साल पहले मौत हो गई थी। तीन विवाहित बहने हैं। आरती, ज्योति और स्वाति। तीनों की शादी गौरव ने की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.