नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को रांची में वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा। विराट कोहली ने भारतीय पारी के 39वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। कोहली ने 102वीं गेंद पर चौका लगाकर 100 रन पूरे किए। विराट कोहली ने मार्को यान्सेन के ओवर में बाउंड्री लगाई और चौका होने पर कूदकर जश्न मनाते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने शतक पूरा करने के बाद अपने गले में पहनी हुई शादी की अंगूठी को चूमा और आकाश की तरफ देखते हुए दिवंगत पिता प्रेम कोहली को याद किया। विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में 52 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस 52वें शतक के साथ महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और वनडे में 49 शतक दर्ज थे। A leap of joy ❤️💯A thorough...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.