निज संवाददाता, मई 30 -- यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सदर कोतवाली के बोड़िया अनंत गांव में शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री समेत पांच नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। बोडि़या अनंत के रहने वाले अभिषेक राव का आरोप है कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति लोगों को धमका कर कम दाम में भूमि की खरीदारी कर लेता है और प्लाटिंग कर उसे बेच देता है। गुरुवार को वह उनके घर आया और उसके खेत के पास मौजूद भूमि को बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर धमकी देकर चला गया। उक्त व्यक्ति शुक्रवार की सुबह नौ बजे दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.