अमरोहा, दिसम्बर 31 -- यूपी के अमरोहा जिले में एक स्कूल से जुड़ा बुर्के में डांस करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक और धार्मिक व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे धार्मिक लिबास का मजाक उड़ाने का मामला बताते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की बात कही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो शहर में संचालित एक मेस्को पब्लिक स्कूल का है। जहां सोमवार को विंटर वेकेशन से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें फिल्म धुरंधर के गाने पर कुछ मुस्लिम छात्राएं और युवक डांस कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.