अलीगढ़, मई 24 -- यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने जवाहर पार्क में एक युवक महिला से मिलने बुर्का पहनकर पहुंच गया। जब पार्क में मौजूद एक शख्स ने दोनों को टोका तो युवक ने तुरंत बुर्का उतार दिया। वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार शाम को 29 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बुर्का पहने एक शख्स महिला के साथ बैठा था। संदिग्ध लगने पर एक व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उससे टोकते हुए कहा कि ये क्या तरीका है। ऐसा करने की यहां अनुमति नहीं है। पकड़े जाओगे। इस पर युवक ने तत्काल बुर्का उतार दिया। वहीं, जब इस बारे में थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस ...