मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की धूम पूरे क्षेत्र में गूंज रही है। शुक्रवार को बरसाना में इस अनोखी परंपरा की शुरुआत हुई, जिसमें नंदगांव के पुरुषों ने बरसाना की महिलाओं पर रंग डालने की कोशिश की तो महिलाओं ने लाठियों से प्रेम भरी पिटाई कर उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पौराणिक कथा को जीवंत करती है। होली उत्सव की शुरुआत बरसाना के लाड़लीजी महाराज मंदिर में लड्डू-मार होली से हुई। इस दौरान भक्तों और पुजारियों ने एक-दूसरे पर लड्डू बरसाए। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और मंत्रों से गूंज उठा। माना जाता है कि यह आयोजन बरसाना में होली के भव्य समारोह की शुरुआत को चिह्नित करता है। 10 दिवसीय ब्रज की होली महोत्सव के तहत मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और गोकुल में भी उत्सव जोरों पर है। कृष्ण नगरी में चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.