हिन्दुस्तान संवाद, जनवरी 2 -- यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मऊआइमा इलाके के एक गांव में नए साल के पहले दिन शादी की जिद को लेकर युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। जान देने की धमकी देने लगी। वो अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। हालांकि तीन घंटे बाद आखिरकार शादी करने का आश्वासन देने पर नीचे उतरी। ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। जहां बालाडीह गांव की युवती गांव के युवक राजकुमार से प्रेम करती थी। परिजन दोनों की शादी की इच्छा के खिलाफ थे। लड़की इंटर पास है जबकि लड़का ग्रेजुएट है। शादी की इच्छा पूरी न होने से परेशान युवती गुरुवार की सुबह बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। ये इश्क नहीं आसां...घर वाले शादी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.