संवाददाता, फरवरी 16 -- यूपी के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक रविवार को अपने ससुराल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में 33 हजार के हाईटेंशन बिजली टावर के अंतिम छोर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करमा थाना क्षेत्र के मंगरदहा गांव के रहने वाले जंगी प्रधान का 26 वर्षीय बेटा विश्राम कुमार अपने ससुराल छपका में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पत्नी की विदाई को लेकर विवाद होने पर नाराज युवक पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगा। सूचना मिलते सीओ नगर रणधीर मिश्रा, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचकर एहतियातन बिजली विभाग से संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.