हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 12 -- यूपी के महराजगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां फरेंदा क्षेत्र के रुनुवा चौराहे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। कार की ठोकर से यह शख्स काफी ऊंचाई तक उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके बचने की आस में लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरेंदा क्षेत्र के रामनगर टोला जानकी नगर के रहने वाले 50 साल के रामनयन किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से कार आती दिखी। रामनयन कार की रफ्तार देख हड़बड़ा गया और जब तक वह कुछ समझ पाता कि कार ने सीधे उसको ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी...