बिजनौर, अगस्त 16 -- यूपी के बिजनौर में युवती के साथ पिज्जा पार्टी करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती के भाई और अन्य ने उसे पकड़ लिया। फिर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को नहटौर में हल्दौर चौराहे के पास एक पिज्जा शॉप पर एक युवक युवती के साथ पार्टी कर रहा था। आरोप है कि युवती के भाई ने दोनों को देख लिया। उसने अपनी बहन को डांट फटकार कर घर भेज दिया। इसके बाद युवती के भाई ने अपने साथियों मिलकर युवक को दौड़ा दौड़ाकर बेल्टों से जमकर पीटा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडीयो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने नहटौर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- नाम बदलकर कैफे संचालक ने युवती को प्रेम जाल फंसाया, ब्लैकमेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.